महाराजगंज: पिण्डौली में संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से अधेड़ की मौत, मचा कोहराम
12 अगस्त बुधवार की रात्रि 10:00 बजे के आसपास घर के नीचे गिरने से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है, कि अचानक नींद में उठकर छत में किनारे जाने से दुर्घटना घटित हुई है।