सिकंदराराऊ: सिकन्द्राराऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिकन्दाराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर जलेसर रोड नहर पुल से एक अभियुक्त पीतम निवासी पुरदिलनगर को 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।