रफीगंज: रफीगंज में 50 मेधावी बच्चों को मिलेगी निशुल्क शिक्षा
मखदुमपुर स्थित अलुपि विद्यापीठ अकादमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई। शुक्रवार अपराह्न 3 बजे प्रभात चंद्र यादव ने बताया कि अप्रैल 2027 से कक्षा 9वीं के 50 मेधावी बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।