एबीवीपी की विशाखा चौहान ने दाखिल किया पर्चा, बागी नीरज कंडारी के उतरने से मुकाबला हुआ त्रिकोणीय
#रामनगरहैडलाइन - छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज महाविद्यालय का माहौल हुआ पुरी तरह राजनीतिक चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकनों के दौर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की अधिकृत प्रत्याशी विशाखा चौहान ने समर्थकों के भारी उत्साह और शक्ति प्रदर्शन के बीच अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरी और संगठन से बगावत करके एबीवीपी के ही छात्र नेता नीरज कंडारी ने बागी रुख अपनाते हुए अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा भर दिया। नीरज कंडारी के इस कदम ने एबीवीपी के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है, बल्कि परिषद के वोट बैंक में भी सीधी सेंधमारी की आशंका पैदा कर दी है। एबीवीपी की अधिकृत प्रत्याशी विशाखा चौहान और बागी प्रत्याशी नीरज कंडारी के आमने-सामने आने के बाद अब महाविद्यालय का छात्र संघ चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। मुख्य प्रतिद्वंद्वी संगठन ( एनएसयूआई ) की मौजूदगी के साथ अब इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तय माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एबीवीपी के वोटों का बंटवारा चुनाव नतीजों को पूरी तरह से उलट-पुलट सकता है। फिलहाल, सभी प्रत्याशी छात्रों के बीच जाकर अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने और समर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
#Abvp #RamnagarAbvp #Bjpramnagar
#vishakhachouhan #Neerajkandari #studentchunav #allfollowers #Newsvideo #Newsviral