मानिकपुर: चित्रकूट के शबरी जलप्रपात में हादसा: सेल्फी लेते समय डूबे युवक का शव बरामद, मौके पर पहुंची पुलिस
चित्रकूट-मध्यप्रदेश सीमा स्थित शबरी जलप्रपात में सेल्फी लेते समय कुंड में डूबे 25 वर्षीय सुनील कोरी का शव बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पानी मे उतरता मिला। एमपी-यूपी पुलिस, वन अमले और ग्रामीणों ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए मध्यप्रदेश भेज दिया।