मानपुर: भाजपा मंडल अमरपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
Manpur, Umaria | Aug 12, 2026 विकासखंड मानपुर अंतर्गत अमरपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान अमरपुर मंडल के अध्यक्ष सचिन मिश्रा वरिष्ठ समाजसेवी मौजीलाल चौधरी के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए मुख्य मार्गो से निकल गई। इस दौरान स्थानीय समाज सेवी भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए।