पोड़ैयाहाट: गोड्डा में युवा छात्रों ने सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ निकाली रैली
सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार मिटाने को ले गोड्डा में युवा छात्रों ने गुरुवार की शाम रैली निकाली । हाथों में तख्तियां लिए हुए युवा विभिन्न मांग कर रहे थे। प्रतियोगिता परीक्षा में पूर्ण पारदर्शिता की मांग के साथ अवैध तरीके से नियुक्त प्रतियोगियों एवं उनके सहयोगियों पर कार्रवाई करने एवं पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग भी शामिल है।