नानपारा: मझौवा में महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के प्रति नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया जागरूक
नानपारा के मझौवा भुलौरा ग्राम पंचायत मझौवा भुलौरा में स्वयं सहायता समूह के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़ कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने और इसके माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की जानकारी दी गई।