#2027विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा सियासी #उलटफेर
श्रीनगर विधानसभा का बढा सियासी पारा मेयर #आरती भंडारी पति #लखपत भंडारी समेत भाजपा में शामिल।
रिपोर्ट/जयप्रकाश /गढ़वाल प्रभारी
2027 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा सियासी उलट फेर,श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल!
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम की मेयर आरती भंडारी और उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी ने आज देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ श्रीनगर नगर निगम के 10 पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इनमें दो पूर्व कांग्रेसी पार्षद राजकुमार और अनुराग चौहान भी शामिल हैं, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए।
आरती भंडारी ने इससे पहले जिला पंचायत सदस्य और खिर्सू ब्लॉक प्रमुख के रूप में काम किया है। उन्होंने लगभग एक साल पहले नगर निगम का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था और करीब 1600 वोटों के अंतर से जीतकर श्रीनगर नगर निगम की पहली महिला मेयर बनी थीं।भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदविजय चमोली, मीना भारती, सोनू, भावना चौहान, अंजली भंडारी, आशीष नेगी, अनुराग चौहान, राजकुमार, नरेंद्र रावत, धर्म सिंह रावत और प्रवेश चमोली।
सदस्यता ग्रहण समारोह में श्रीनगर गढ़वाल के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
#followerseveryonehighlights
#aartibhandari