गड़हनी: गड़हनी शांतिनगर मुहल्ले में विवाहिता की हत्या, 5 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़हनी शांतिनगर मुहल्ले में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका सीमा देवी डुमरिया गांव निवासी मिथलेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी है। हत्या को लेकर गड़हनी थाना में कांड संख्या 125/26 के तहत 5 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले को लेकर गड़हनी थानाध्यक्ष जांच पड़ताल कर रहे है।