समस्तीपुर: हड़ताली सफाईकर्मियों ने समाहरणालय पर किया प्रदर्शन, मांगें न मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे नगर निगम सफाईकर्मियों ने बुधवार को हड़ताल के 7वें दिन शहर में जुलूस निकालकर समस्तीपुर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व ऐक्टू नेता जीबछ पासवान, ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अजय कुमार, अशोक राय, प्रभात रंजन गुप्ता, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार एवं राजकुमार राम आदि ने किया। जुलूस नगर भवन से निकलकर