Public App Logo
मधेपुरा में सिलिका इंफ्रा प्लांट पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन, वेतन और नौकरी से हटाने को लेकर नाराजगी मधेपुरा के राजपुर स्थित सिलिका इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और पुराने कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में कंपनी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए आवागमन बाधित किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कई कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। उनके मुताबिक, कॉन्ट्रैक्टर का करीब चार महीने का भुगतान बकाया है, जबकि सिक्योरिटी गार्ड और ऑपरेटरों का लगभग दो महीने का वेतन लंबित बताया जा रहा है। - Bihar News