शुजालपुर: जमीन विवाद में ASI ने की फायरिंग, एक की मौत; तीन घायल
जिले के इकलेरा गांव में रविवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुए विवाद में एएसआई ने चार लोगों पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दीपक मोहते की मौत हो गई, जबकि सतीश जाटव, मुकेश जाटव और संतोष जाटव घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी एएसआई दिलीप कुंभकार को हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि विवाद जमीन के एक प्लॉट को लेकर हुआ था। घायलों में सतीश और मुकेश को आईसीयू