अमरोहा: अमरोहा पुलिस लाइन में तिरंगा शान से लहराया गया, 37 पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
Amroha, Amroha | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस लाइन अमरोहा में पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।