कटंगी: कोसुंबा से बांडारेव सड़क निर्माण अधूरा ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी
लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली कोसंुबा से बांडारेव के बीच सड़क को मजबूत करने का कार्य स्वीकृत है यानी कच्ची सड़क को डामर की पक्की सड़क के तौर पर तब्दील किया जा रहा है। करीब 05 किमी. इस सड़क में सब बेस का काम पूरा हुए लगभग 06 माह से अधिक का समय बीत चुका है और सब बेस होने के बाद से निर्माण कार्य को रोककर रखा गया है। लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री कमलेश राणा ने