करपी: नागा मठ गांव में शेर मोहम्मद के बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान चोरी
Karpi, Arwal | Aug 14, 2026 नागा मठ गांव निवासी शेर मोहम्मद के बंद मकान का ताला तोड़कर गुरुवार की रात हजारों रुपए मूल्य के सामानों एवं गहने की चोरी कर ली गई। शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे जब पड़ोसी सोकर उठे तो उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला।शोरगुल मचाने के बाद लोगों की भीड़ जुटी तो कई लोगों के मकान बाहर से बंद पाए गए। शेर मोहम्मद घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था।