बेगूसराय: पुलिस लाइन में SP की अध्य्क्षता में ERSS की मासिक गोष्ठी आयोजित, कई बिंदुओ पर हुई चर्चा
पुलिस लाइन में SP की अध्यक्षता में ERSS की मासिक गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि वाहन पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी, सिपाही एवं चालकों को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त ERSS से संबंधित नई SOP के अनुपालन के लिए निर्देशित किया.