टोहाना जन स्वास्थ्य विभाग ने अवैध जल कनेक्शनों को 30 सितंबर तक नियमित करने का अभियान चलाया है। इस दौरान कनेक्शन की मंजूरी फीस मुफ्त रहेगी। 30 सितंबर के बाद बिना मंजूरी कनेक्शन काटे जाएंगे और जुर्माना लगेगा। आवेदन कार्यालय में जरूरी दस्तावेज लेकर करें।