Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image

रतनगढ़/समाचार/ श्री चिरंजीलाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आज प्रान्तीय पंचपदी अधिगम पद्धति कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला 22 जून से 27 जून 2026 तक चलेगी। विद्या भारती के 12 जिलों से चयनित आचार्य/ आचार्या इस कार्यशाला में प्रशिक्षण लेगें। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचपदी शिक्षण पद्धति को सभी आचार्यों तक पहुंचाना है। साथ ही NEP 2020 के अनुरूप कक्षा में इस पद्धति का प्रयोग कर शिक्षण को रूचिकर और प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्या भारती के लक्ष्मण सिंह (प्रान्त सचिव), अरूण कुमार दुबे (प्रान्त निरीक्षक), गोपाल पारीक (प्रान्त शिशुवाटिका प्रमुख) की उपस्थिति में हुआ। उद्घाटन सत्र के बाद गोपाल पारीक ने पंचपदीय अधिगम पद्धति में कार्यशाला के उद्देश्य पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला में पाठ्य चर्चा, प्रशिक्षण और कक्षा शिक्षण जैसी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर अभ्यास किया जाएगा। इस अवसर पर त्रिविक्रम अपूर्वा (जिला सचिव), ओमप्रकाश मील (सहप्रशिक्षण प्रमुख), मनीष बेदी (सहजिला सचिव), व्यवस्थापक रामावतार शर्मा, प्रधानाचार्य लोकेश कुमार चौमाल, ताराचन्द शर्मा, प्रभारी नागरमल प्रजापत, दिनेश कुमार तिवाड़ी आदि उपस्थित थे।

Churu, Churu | Jun 23, 2026