धनोरा: 12 घंटे की रिमझिम बारिश से किसानों की फसलों को मिली संजीवनी, गर्मी-उमस से भी राहत
Dhanora, Seoni | Aug 9, 2026 लंबे अंतराल के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। पिछले करीब 12 घंटे से जिले के अलग-अलग हिस्सों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। खेतों में पीली पड़ रही फसलों के लिए यह बारिश अमृत बनकर बरसी है। बारिश से किसानों के चेहरे पर भी राहत और उम्मीद नजर आ रही है। किसान खेतों में पहुंचकर फसलों की स्थिति का जायजा लेने और उनकी देखरेख में जुट गए हैं। वहीं, लगातार बढ़ रह