हरिद्वार के पेंटागन मॉल में संचालित स्पा सेंटरों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की। कार्यकर्ताओं ने स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाया।
मौके से तीन युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं कुछ आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की बात भी सामने आई है। नाबालिग किशोरियों के शामिल होने के आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है।
पेंटागन मॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्पा सेंटरों पर पहुंचकर कार्रवाई की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने तीन युवतियों को हिरासत में लिया और बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। नाबालिग किशोरियों से जुड़े आरोपों की भी पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने स्पा सेंटरों के संचालन और वहां होने वाली गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
#Haridwar #PentagonMall #SpaCenter #HaridwarNews #SidculPolice #BajrangDal #UttarakhandNews #BreakingNews #ViralNews #SpaRaid #PoliceAction #CitySpecialNews