किशनगंज: स्वतंत्र सोच और ऊंची उड़ान के साथ आगे बढ़ें, युवा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीताबाड़ी में युवा एवं जनजाति युवा संगोष्ठी आयोजित हुई। अग्रवाल धर्मशाला में कॉलेज विद्यार्थियों व कक्षा 12वीं के छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि चित्तौड़ प्रांत प्रचारक मुरलीधर ने युवाओं से स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।