बरेली: नगर निगम में 6 घंटे संग्राम, पार्षदों ने खोली ठेकेदारों की पोल, बंदर-कुत्तों और अधूरे प्रोजेक्टों पर बरसे
बरेली नगर निगम बोर्ड बैठक में करीब 6 घंटे हंगामा हुआ। पार्षदों ने सड़कें खोदकर महीनों अधूरा छोड़ने वाले ठेकेदारों, बंदर-कुत्तों और छुट्टा पशुओं के आतंक पर अफसरों को घेरा। स्मार्ट सिटी के अधूरे प्रोजेक्टों पर भी सवाल उठे। पार्षदों ने कहा- जनता के पैसे से बने कामों का फायदा जनता को मिलना चाहिए।