पीरो: पीरो में दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, डीजे पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध
Piro, Bhojpur | Sep 29, 2026 पीरो में दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने पूजा समितियों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। पीरो थाना परिसर में एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय और एसडीपीओ कन्हैया कुमार के संयुक्त निर्देशन में शांति समिति की बैठक हुई।