लक्ष्मीपुर: मलयपुर के बंटी सिंह सांपों के संरक्षण के लिए सक्रिय, हजारों सांपों का कर चुके हैं रेस्क्यू
मलयपुर निवासी स्नेक कैचर बंटी सिंह सांपों की जिंदगी बचाने और लोगों को जागरूक करने के अभियान में लगातार सक्रिय हैं। मोबाइल या सोशल मीडिया के माध्यम से सांप मिलने की सूचना प्राप्त होते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू करते हैं। बंटी सिंह ने बुधवार को 9 बजे बताया कि अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों जहरीले सांपों का रेस्क्यू किया गया।