मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज प्रखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज व आंसू गैस के विरोध में धरना-प्रदर्शन
सोमवार को रांची विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान छात्रों पर हुए निर्मम लाठीचार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में मंगलवार मोहम्मदगंज बाजार में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। यह धरना-प्रदर्शन आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य मंजीत कुमार मेहता के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवा एवं छात्र साथी उपस्थित हु