सेन्हा: लोहरदगा बक्शीडीपा मैदान में 40वें कार्तिक उरांव साइकिल रेस का आगाज, 51 किमी रेस में 20 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
विकास भारती बिशुनपुर के तत्वावधान में युवा महोत्सव 2026 के तहत 40वें कार्तिक उरांव साइकिल रेस का उद्घाटन कार्यक्रम गुरुवार सुबह करीब 9 बजे लोहरदगा के बक्शी डीपा मैदान में हुआ। इसके बाद लोहरदगा से चिंगरी तक 51 किलोमीटर की साइकिल रेस आयोजित की गई, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के कुल 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।