भदासी में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का मंगलवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की उपलब्धता, वर्तमान स्थिति और भवन निर्माण के लिए स्थल की उपयुक्तता का जायजा लिया।