शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जिले के विभिन्न कांवड़ प्वाइंटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोतवाली, कांट, जलालाबाद और अल्हागंज क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं के आवागमन की जानकारी ली