महाराजगंज: बछरावां में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
13 अगस्त बृहस्पतिवार की रात्रि 9:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक बाइक सवार तो मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरा घायल को इलाज के लिए मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, घायल व्यक्ति महाराजगंज कस्बे की ओर जा रहा था। तभी दुर्घटना का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है।