डंडा: बुजुर्गों की पेंशन 8 महीने से बंद, गहराया संकट
Danda, Garhwa | Oct 3, 2026 विभागीय लापरवाही के कारण झारखंड के बुजुर्ग इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। राज्य के कई इलाकों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलने वाली 1000 रुपये की मासिक वृद्धावस्था पेंशन पिछले 8 महीनों से बंद पड़ी हुई है। पेंशन की राशि न मिलने की वजह से डंडा के भी कई बुजुर्गों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।