सिहोरा: सिहोरा कृषि उपज मंडी में चोरी और समय सीमा समाप्त होने के कारण किसान मूंग, उड़द, चना बेचने जबलपुर ले जा रहे
सिहोरा कृषि उपज मंडी में किसानों का भरोसा कम होता नजर आ रहा है। गुरुवार को पांच किसान अपनी उपज सिहोरा मंडी में बेचने की बजाय जबलपुर मंडी लेकर पहुंचे। किसानों का आरोप है कि सिहोरा मंडी में उपज चोरी मुद्दत में कटौती और इलेक्ट्रॉनिक कांटों में हेर फेर के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।