राजपुर: शारदीय नवरात्र व दशहरे की तैयारी को लेकर धनसोई बाजार में समाज सुधार समिति की बैठक
Rajpur, Buxar | Sep 29, 2026 धनसोई बाजार स्थित श्री दुर्गा मानस मंदिर परिसर में समाज सुधार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सचिव अजय जायसवाल ने की। इस दौरान शारदीय नवरात्र एवं दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि-व्यवस्था और आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखा।