जगदलपुर: डोंगाघाट का युवक नशीली कैप्सूल बेचते गिरफ्तार, 56 कैप्सूल जब्त, मगडूं कचौरा रोड पर गोयल बाड़ी के पास पुलिस ने दबोचा
बस्तर पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोंगाघाट निवासी 28 वर्षीय संदीप नाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नशीली कैप्सूल के 7 पत्ते यानी कुल 56 कैप्सूल जब्त किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 2800 रुपये बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर विशेष एनडीपीएस न्यायालय, जगदलपुर भेजा गया है।