दुधि: अमवार चौकी के पास दो बाइकों की टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल
दुद्धी के अमवार चौकी के समीप शनिवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बघाडु निवासी 40 वर्षीय छविनाथ पुत्र रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्काल निजी साधन से घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। जहां चिकित्सक की निगरानी में इलाज चल रहा है।