दतिया नगर: दतिया में कल मंगलवार 11 अगस्त से पुनः शुरू होगी जनसुनवाई
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 के चलते पिछले कुछ समय से स्थगित चल रही नियमित जनसुनवाई अब मंगलवार से पुनः प्रारंभ होगी। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सीधे सुनने और उनके निराकरण की प्रक्रिया को एक बार फिर नियमित रूप से शुरू किया जा रहा है।जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को जिला कलेक्ट्रेट में किया जाएगा।