राजीव प्रताप के पुराने वीडियो के इस्तेमाल पर पत्नी ने जताई नाराजगी, विधायक संजय डोभाल से पूछे सवाल
उत्तरकाशी। दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक बिजल्वाण के खिलाफ कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने पर उनकी पत्नी ने कड़ा ऐतराज जताया है।
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल से सवाल किया कि जब राजीव प्रताप ने उनके लिए तन-मन-धन से काम किया, तब उनके साथ अनहोनी के बाद विधायक ने उनके पक्ष में आवाज क्यों नहीं उठाई? उन्होंने कहा कि राजीव के निधन के बाद परिवार की स्थिति जानने की भी कोशिश नहीं की गई?
राजीव प्रताप की पत्नी ने अपील की कि उनके दिवंगत पति के पुराने वीडियो और उनकी बातों का राजनीति के लिए इस्तेमाल न किया जाए। वहीं, उन्होंने दीप बिजल्वाण को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनकी खुलकर तारीफ भी की। उनके इस वीडियो संदेश के सामने आने के बाद उत्तरकाशी की सियासत गरमा गई है।
राजीव प्रताप के पुराने वीडियो के इस्तेमाल पर पत्नी ने जताई नाराजगी, विधायक संजय डोभाल से पूछे सवाल
#Uttarkashi #RajeevPratap #SanjayDobhal #DeepakBijalwan #Yamunotri #UttarakhandNews #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #पहाड़समाचार #pahadsamachar