बांसवाड़ा: तलवाड़ा में भाजपा मंडल द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन
भारतीय जनता पार्टी तलवाडा मंडल द्वारा शुक्रवार संगठन के निर्देश अनुसार सुबह 11:00 बजे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में मंडल पदाधिकारी एवं मंडलो के सभी ग्राम पंचायतो के कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे एवं राजकीय कर्मचारी गण मौजूद रहे। नगर मे तिरंगा यात्रा के तहत रैली निकाली गयी। उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या ने दी।