भरथना: बकेवर पुलिस ने आमहार के पास चोरी की बाइक और तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
बकेवर थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी सुरजीत 19 बर्ष पुत्र सुनील, निवासी कोकपुरा, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा है। थाना प्रभारी विपिन कुमार मलिक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।