अंबाह: ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि अधिकारियों की कलमबंद हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, किसानों को बड़ी समस्या
Ambah, Morena | Aug 14, 2026 अम्बाह। मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ के आह्वान पर कृषि अधिकारियों-कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त करने, ग्रेड पे बढ़ाने और अतिरिक्त केंद्र भत्ता 500 से बढ़ाकर 5 हजार रुपए करने की मांग की गई। अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश काम मैदानी होने से ई-अटेंडेंस में परेशानी है। मांगें पूरी होने तक