बरेली: बरेली में स्वतंत्रता दिवस पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की पहल, जिला अस्पताल में मरीजों को बांटा गया दूध-ब्रेड
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से मानवता और सेवा की मिसाल पेश की गई। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बरेली के जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों को दूध और ब्रेड का वितरण किया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के सदस्यों ने कहा कि देश की आजादी का