कानपुर देहात में बड़ा हादसा टला!
रसूलाबाद क्षेत्र के बैरीसाल गांव के मजरा बंदराहा के सामने बैक करते समय पिकअप अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोग नहर में जा गिरे, जिन्हें ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकाल लिया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
करीब एक घंटे से अधिक समय तक नहर में तलाश के बाद किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की पुष्टि नहीं हुई। बाद में क्रेन की मदद से पिकअप को नहर से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चालक के नशे में होने की बात स्थानीय लोगों ने कही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
.
.
#KanpurDehat #Rasulabad #RamgangaCanal #PickupAccident #RoadAccident