डलमऊ: डलमऊ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा कस्बा
डलमऊ नगर पंचायत कार्यालय से अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ला, सुशील शुक्ला, शुभम गौड़, हरिचंद तिवारी और बबलू पांडे समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। “भारत माता की जय” और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।