कोंडागांव: सावन के अवसर पर पूर्व सैनिकों ने शिव मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया, 'स्वच्छ कोंडागांव, सुंदर कोंडागांव' का दिया संदेश
कोंडागांव में सावन माह के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने आज रविवार 16 अगस्त को स्वच्छता अभियान चलाया। शाम 5 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी सचिन गुप्ता के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं ने भारी बारिश के बीच कोपाबेड़ा, बंधा तालाब, बाजार पारा, डीएनके और चिखलपुटी स्थित शिव मंदिरों में....