परिहार: गैस रिसाव से टाट-फूस के घर में लगी आग, पुनीत राय का आशियाना जलकर राख
बेला थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव में बीती देर रात गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण पुनीत राय के टाट-फूस के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और घर जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना में घर में रखा घरेलू सामान भी जलने की बा