फीस के बदले छात्रा से गलत हरकत का आरोप, प्रिंसिपल की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले #News #reporting/ #awareness
पुष्कर, राजस्थान। पुष्कर के खेड़ा गांव स्थित एक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा ने प्रिंसिपल पर फीस माफ करने के बदले कथित तौर पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार, रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं होने पर उसने प्रिंसिपल से दो दिन की मोहलत मांगी थी।आरोप है कि प्रिंसिपल ने फीस माफ करने के बदले छुट्टी के बाद छात्रा को रुकने के लिए कहा। छात्रा का आरोप है कि प्रिंसिपल के कमरे में अकेले में उसके साथ गलत तरीके से छूने और जबरदस्ती करने की कोशिश की गई।घटना के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। जानकारी मिलने पर परिजन स्कूल पहुंचे और गुस्से में प्रिंसिपल के साथ मारपीट कर दी।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रा की सहेली प्रिंसिपल के चेहरे पर कथित तौर पर काला रंग पोतती दिखाई दे रही है। इसके बाद प्रिंस
Parliament Street, New Delhi | Aug 18, 2026