चायल: आशा कार्यकर्ताओं ने 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव का किया ऐलान, चायल सीएचसी पर सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन
चायल। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष पुष्पा देवी और सचिव प्रतिभा मिश्रा ने बुधवार को सीएचसी चायल के प्रभारी चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्ताओं ने 7 फरवरी 2026 के समझौते की 13 मांगें लागू करने की मांग की। इसमें मानदेय वृद्धि, प्रोत्साहन राशि का पुनरीक्षण, मातृत्व अवकाश और बीमा शामिल हैं!