सीमा चौकी गर्ब्यांग SSB कैंप में भीषण आग, बुखारी फटने से हादसा।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र के धारचूला के गर्ब्यांग स्थित SSB कैंप में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुखारी फटने के बाद कैंप में आग लगी, जिसने देखते ही देखते एक बैरक को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई दीं, जिसका स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाया है। राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है। CO 11 SSB ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।