झांसी: झांसी के सीपरी बाजार में भंडारे के दौरान दो पक्ष भिड़े, जमकर मारपीट हुई, कई लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Sep 28, 2026 झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र में भंडारे के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक-दूसरे से मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।