बहराइच: टीवी डिबेट में चले लाठी-डंडे, सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट के बाद पीएसी बल तैनात
बहराइच जिले के महसी विधानसभा क्षेत्र स्थित रमपुरवा में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक टीवी डिबेट के दौरान राजनीतिक बहस खूनी संघर्ष में बदल गई।
डिबेट में आरोप-प्रत्यारोप के बीच समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई।
विवाद बढ़ता देख हरदी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति और भीड़ को अनियंत्रित देख पुलिस प्रशासन ने दो ट्रक पीएसी (PAC) जवानों को तैनात कर दिया।
फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पीएसी जवान तैनात हैं और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Bahraich, Bahraich | Oct 2, 2026